फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   University students will learn industry operations alongside their degrees.

Kanpur News: डिग्री के साथ उद्योगों में कामकाज सीखेंगे विवि के छात्र

Mon, 12 Oct 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
University students will learn industry operations alongside their degrees.
कानपुर। डिग्री हाथ में आने के बाद नौकरी के लिए अनुभव जुटाने की चुनौती से विद्यार्थियों को राहत दिलाने की दिशा में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने नई पहल की है। अब विद्यार्थियों की पढ़ाई को व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में अप्रेंटिसशिप यानी कार्यस्थल पर काम सीखने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ उद्योगों और संस्थानों में कामकाज की बारीकियां सीख सकेंगे। इससे उन्हें डिग्री पूरी करने के बाद रोजगार की तैयारी में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित प्रावधानों के तहत स्टाइपेंड यानी भत्ता भी मिल सकेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (नैट्स) के तहत अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग, नॉर्दर्न रीजन (बोट-एनआर), कानपुर के साथ एमओयू किया है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा देने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत तीन वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम में न्यूनतम एक और अधिकतम तीन सेमेस्टर जबकि चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम में न्यूनतम दो और अधिकतम चार सेमेस्टर की अप्रेंटिसशिप का प्रावधान है। इसके तहत विद्यार्थियों को कार्यस्थल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर में नैट्स के नियमों के अनुसार अप्रेंटिसशिप करने पर स्टाइपेंड भी मिलेगा। महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रो. राजेश द्विवेदी ने कहा कि छात्रों को निश्चित ही इससे लाभ मिलेगा। लगभग सभी कोर्स को शामिल करने पर चर्चा की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed