{"_id":"6e6d9d3c100e087590a909dacc826984","slug":"university-exams-download-admit-card-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी एग्जाम, आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी एग्जाम, आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर यूनिवर्सिटी के रेग्युलर और प्राइवेट एग्जाम 2015-16 के एडमिट कार्ड शनिवार से डाउनलोड किए जा सकेंगे। रेग्युलर स्टूडेंट के एडमिट कार्ड कॉलेज संचालक डाउन लोड करके देंगे। प्राइवेट स्टूडेंट वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हो रही हैं। रेग्युलर और प्राइवेट मिलाकर 13 लाख 28 हजार स्टूडेंट परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी से संबद्ध 14 जिलों के 1002 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 114 नोडल सेंटर हैं, जहां से कॉपी, पेपर परीक्षा केंद्रों पर भेजने की व्यवस्था है। हर नोडल केंद्र पर क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरा लगेगा। इसकी रिपोर्ट भी 22 फरवरी तक यूनिवर्सिटी को देनी है।
विज्ञापन
ऐसा नहीं हुआ तो नोडल सेंटर निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव ने बताया कि इस बार नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते छापेमारी करेंगे। पर्यवेक्षक लगाकर परीक्षा कराई जाएगी। कॉपी जांचने के दौरान भी सामूहिक नकल पकड़ने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
कॉपियों की रेंडम चेकिंग कराई जाएगी। यदि क्वेश्चन और आंसर का क्रम एक जैसा मिला तो नकल मानी जाएगी। जांच नकल मामलों की समिति से कराई जाएगी।
पहली बार ओएमआर बेस्ड अटेंडेंस शीट
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ने पहली बार ओएमआर बेस्ड अटेंडेंस शीट तैयार की है। इसमें थ्योरी पेपर, रोल नंबर, आंसर बुक नंबर, स्टूडेंट की उपस्थिति और अनुपस्थिति के साथ हस्ताक्षर का ब्योरा होगा। कक्ष निरीक्षक के भी हस्ताक्षर होंगे।
यह शीट लिखित उत्तर पुस्तिका के सील पैकेट के साथ ही जमा करनी होगी। नई व्यवस्था से उपस्थित और अनुपस्थित स्टूडेंटों का कंप्यूटराइज्ड डाटा तैयार किया जा सकेगा। परीक्षा के दौरान ही शीट भरवाई जाएगी।
महंगा पड़ेगा प्रैक्टिकल छोड़ना
रेग्युलर और प्राइवेट एग्जाम का प्रैक्टिकल छोड़ना महंगा पड़ेगा। इससे संबंधित अप्लीकेशन को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इंटरटेन करने से इंकार कर दिया। साफ कहा कि प्रैक्टिकल छोड़ने वाले स्टूडेंट दोबारा प्रैक्टिकल कराने की अप्लीकेशन कॉलेज प्रिंसिपल को दें।
प्रिंसिपल एक साथ अप्लीकेशन यूनिवर्सिटी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। यह मामला परीक्षा समिति में ले जाया जाएगा। परीक्षा समिति की अनुमति के बाद ही दोबारा प्रैक्टिकल होंगे। प्रैक्टिकल की हार्डकॉपी पर स्टूडेंट के नाम और मार्क्स हाथ से लिखने को यूनिवर्सिटी ने गलत करार दिया। कहा कि कंप्यूटराइज्ड सूचना ही मान्य होगी।