{"_id":"620675bf01281830a35bc434","slug":"union-minister-anurag-thakur-gave-a-big-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- माफिया को माफ नहीं, साफ करने का एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- माफिया को माफ नहीं, साफ करने का एजेंडा
Fri, 11 Feb 2022 08:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:31 PM IST
सार
सिविल लाइंस स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय मीडिया टीम के साथ आईटी टीम और प्रदेश इकाई से दो प्रवक्ताओं को भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा है कि योगी सरकार का एक ही एजेंडा है, माफिया को माफ नहीं, साफ किया जाएगा। विपक्षी दलों की पिछली सरकारों में जिस तरह माफिया को संरक्षण दिया गया, उस पर भाजपा ने पूरी तरह रोक लगा दी है।
सपा सरकार में मुजफ्फरनगर से मऊ तक दंगे होते थे, जिसे हमने रोक दिया है। यही विरोधियों की परेशानी की सबसे बड़ी वजह है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दो दिन से शहर में डेरा जमाए हुए हैं। शुक्रवार को पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के मौके पर उन्होंने सपा को निशाने पर रखा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान पर उन्होंने कहा कि वहां पहले से ही भाजपा जीत रही है। मतदान के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। दावा किया कि इस बार तीन सौ से अधिक सीटें आएंगी। सपा के घोषणापत्र में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को शामिल करने पर कहा कि जब सरकार थी, तब पेंशन बंद कर लोगों को परेशान किया गया।
विज्ञापन
अब सपा झूठे वादे कर लोगों के भरोसे से खिलवाड़ कर रही है। लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे को जमानत मिलने के सवाल पर कहा कि मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई की गई थी। अब मामला कोर्ट में है। इस पर टिप्पणी उचित नहीं।
इस दौरान राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे, आलोक वर्मा और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय समेत करन महाना, गुरविंदर छाबड़ा मौजूद रहे।
केंद्रीय कार्यालय रखेगा 52 सीटों पर नजर
सिविल लाइंस स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय मीडिया टीम के साथ आईटी टीम और प्रदेश इकाई से दो प्रवक्ताओं को भी नियुक्त किया गया है। किसी भी क्षेत्र में प्रचार और पार्टी स्तर से प्रमुख नेताओं के कार्यक्रमों की सूचना भी इसी कार्यालय से दी जाएगी।