फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled trolley broke railing got stuck on bridge accident while saving car driver and cleaner jumped

Etawah: अनियंत्रित ट्राला रेलिंग तोड़कर पुल पर लटका, कार को बचाने में हादसा, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Tue, 21 Jan 2025 11:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Jan 2025 11:37 AM IST
सार

Etawah News: सुबह लगभग सात बजे कोहरे की वजह अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में ट्राला अनियंत्रित हुआ था। इसके बाद रेलिंग तोड़ते हुए पुल पर लटक गया।  चालक और क्लीनर ने कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन
Uncontrolled trolley broke railing got stuck on bridge accident while saving car driver and cleaner jumped
etawah road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में कोहरे के बीच अचानक सामने आई कार को बचाने में गिट्टी लेकर जा रहा ट्राला अनियंत्रित होकर चंबल पुल की रेलिंग तोड़कर पुल पर लटक गया। चालक और खलासी ने ट्राले से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पीएनसी की टीम ने रेस्क्यू करके क्रेन से ट्राले को हटवाया।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग सात बजे शहर से ग्वालियर की ओर जा रहे ट्राले के सामने कोहरे के बीच अचानक कार आ गई। ट्राला चालक ने कार बचाने में नियंत्रण खो दिया। इससे ट्राला पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल पर लटक गया। चालक और खलासी ने पुल से कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन
Trending Videos

पुल पर रेंगता रहा यातायात
एक तरफ ट्राला खड़ा होने की वजह से सिर्फ एक तरफ से ही दोनों ओर के वाहन निकाले गए। ऐसे में पुल पर यातायात रेंगता रहा। सूचना पर पहुंची पीएनसी टीम ने पुलिस के सहयेाग से क्रेन लगाकर ट्राले को पुल से हटाया। तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed