फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled e-bus collides with tree in Kanpur, half a dozen passengers injured

कानपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-बस पेड़ से टकराई, छह यात्री घायल

Tue, 10 May 2022 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 May 2022 11:54 AM IST
सार

कृष्णा नगर स्थित जीटी रोड पर ई-बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। वहीं, चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि परिचालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
Uncontrolled e-bus collides with tree in Kanpur, half a dozen passengers injured
हादसे में घायल सवारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी में कृष्णा नगर जीटी रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ई-बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायलों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद सभी घर चले गए। वहीं परिचालक मौके से फरार हो गया। ई-बस का साल का यह तीसरा हादसा है।

विज्ञापन


सुबह ई-बस आईआईटी कल्याणपुर से अहिरवां स्थित संजीव नगर डिपो जा रही थी। रूरा निवासी चालक मनोज पांडेय ने बताया कि बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। ब्रेक न लगने के कारण उसने बस को पेड़ से टकराकर रोका। इससे आजाद नगर निवासी छात्र रौनक दीक्षित, कल्याणपुर निवासी छात्र सौरभ अरोड़ा, सरसौल निवासी अजय कुमार, रामादेवी निवासी इम्तियाज, मुर्तजा समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अन्य यात्रियों ने बताया कि परिचालक कुलदीप किराये में बचे रुपये लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी पर डिपो स्टाफ से मयंक दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों के इलाज की व्यवस्था कराई। यात्रियों से समझौते के बाद चालक को छोड़ दिया गया है। हालांकि बस का परीक्षण करने के बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-बस चालकों के कौशल पर फिर उठे सवाल
इससे पहले 30 जनवरी की रात टाटमिल चौराहे पर छह लोगों की ई-बस से कुचलकर मौत हो गई थी। नौ लोग घायल हुए थे। ड्राइवर शराब के नशे में था। तब भी ई-बस ड्राइवरों को भर्ती करने की प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। शासन-प्रशासन ने इनके कुशल प्रशिक्षण पर जोर दिया। इस बीच 11 फरवरी को दोबारा उसी जगह पर ई-बस से कुचलकर 11 यात्री घायल हुए। हालांकि किसी भी ड्राइवर के लिए विकास नगर में रोडवेज के ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन इस तीसरे हादसे के बाद चालकों के कौशल पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed