फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled car overturned in Farrukhabad two dead and one seriously injured bodies sent for postmortem

Farrukhabad: बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत और एक गंभीर घायल, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे

Sun, 16 Mar 2025 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Mar 2025 03:17 PM IST
सार

Farrukhabad News: कंपिल थाना क्षेत्र में बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि  एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Uncontrolled car overturned in Farrukhabad two dead and one seriously injured bodies sent for postmortem
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बगराई के पास बेकाबू कार पलटने से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल है। घायल अनमोल राठौर (24) निवासी ग्राम बडोरा कासगंज को परिजन सीधे फर्रुखाबाद एक निजी अस्पताल ले गए हैं। वहीं, कासगंज जनपद के थाना सिकंदर पुर वैश्य निवासी प्रांजल राठौर (19) व उसके बुआ के पुत्र सक्षम तोमर (20) निवासी मयूर विहार एटा को सीएचसी कायमगंज लाया गया।

विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में परिजन बुरी तरह बिलख रहे थे। बताया गया कि सक्षम अपने नाना के यहां गांव गूजरपुर जा रहे थे। मृतक दोनों युवक अपने परिवार में इकलौते थे। कंपिल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed