फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled car and bike collision in Kanpur, two died in accident

कानपुर: अनियंत्रित कार और बाइक में भिडंत, पुल से गिरे बाइक सवार, दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 28 Apr 2022 07:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 28 Apr 2022 07:44 PM IST
सार

नौबस्ता थाना क्षेत्र के हाइवे पर अनियंत्रित कार और बाइक में भिडंत हो गई। यह यशोदा नगर की घटना है, जिसमें टक्कर के बाद बाइक सवार राहगीर के ऊपर गिर गए। कुछ ही देर में बाइक सवारों की मौत हो गई और घायल राहगीर हैलट में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Uncontrolled car and bike collision in Kanpur, two died in accident
हादसे के बाद बाइक और कार की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यशोदा नगर फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार पुल के नीचे गिर गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। दोनों की चपेट में एक राहगीर भी आ गया। जो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सारांश (25) गुजैनी निवासी अपनी बहन पलक के घर पर पिछले कुछ महीने से रह रहा था। पलक की तरह ही मकान में एक दूसरा परिवार भी किराये पर रहता है। जिसमें 15 साल का ऋषभ मिश्रा भी शामिल है। सारांश गुरुवार दोपहर अपने जीजा विकास की बाइक से ऋषभ के साथ रामादेवी स्थित एक क्लीनिक पर दवा लेने के लिए निकला था। यशोदा नगर में फ्लाईओवर पर सामने से आ रही एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से सारांश की बाइक में टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सारांश व ऋषभ दोनों उछल कर फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। दोनों के गिरने से नीचे बाइक से जा रहे बर्रा निवासी मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कंधे व हाथ की हड्डियां टूट गईं। हैलट में मोहित को भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि कार कब्जे में ले ली गई है। कार चालक भी हिरासत में है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते थे सारांश और ऋषभ, बेसुध हुए परिजन
सारांश के पिता अर्जुन सिंह असम में रहकर एक कंपनी में कैंटीन चलाते हैं। सारांश भी उनके साथ रहकर काम करता था। परिजनों के मुताबिक तीन फरवरी को सारांश कानपुर बहन पलक के घर आया था। इस दौरान उसके कान में दिक्कत होने लगी। तब से रामादेवी स्थित एक क्लीनिक से उसका इलाज चल रहा था। एक सप्ताह में वह वापस जाने वाला था। मगर इसी बीच जब वह डॉक्टर को दिखाने जा रहा था तो हादसा हो गया।

वह इकलौता लड़का था। इसी तरह ऋषभ कक्षा नौ का छात्र था। परिवार में उसके पिता विवेक मिश्रा, मां अनीता व दो बहनें दीक्षा व लक्ष्मी हैं। विवेक एक मंदिर के पुजारी हैं। इकलौते चिराग बुझने से दोनों परिवार गम में डूब गए हैं।

पीडब्ल्यूडी के जेई की कार से हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक लखनऊ निवासी भारत विजय पाल सिंह पीडब्ल्यूडी में जेई के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में कानपुर देहात में उनकी तैनाती है। वह अपनी आई-20 कार से गुरुवार दोपहर फतेहपुर से कानपुर देहात जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। विजय पाल कार चला रहा था, जिसे हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed