{"_id":"626e43dde788fa022678ec39","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-a-divider-on-the-expressway-in-unnao-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
Sun, 01 May 2022 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 01 May 2022 01:56 PM IST
सार
एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित बाइक डिवाडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मृतक और बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में हसनगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से दिल्ली से सुल्तानपुर जनपद जा रहे बाइक सवार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरो कल्याण गांव के सामने डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेस वे पर गिर गए। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आ जाने के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
इस हादसे में बाइक पर सवार जिला सुल्तानपुर के निवासी सलमान, पुत्र रिसाद और गांव का ही अब्सार, पुत्र मासूक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेक्स्यू टीम ने हसनगंज पुलिस को सूचना देकर यूपीडा की एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी हसनगंज अखिलेश पांडेय ने ट्रामा सेंटर में अबसार की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन