फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncle-nephew clashed for the last rites of the woman

महिला के अंतिम संस्कार के लिए भिड़े चाचा-भतीजा

Tue, 31 Aug 2021 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew clashed for the last rites of the woman
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के डिलवल गांव में सोमवार दोपहर एक महिला की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए चाचा भतीजे भिड़ गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

डिलवल गांव निवासी राम किशोरी गुप्ता (62) की तबियत बिगड़ने पर सोमवार को भतीजा चंदन गुप्ता हवासपुर सीएचसी ले गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला को दमा था। इसके बाद भतीजा महिला का शव लेकर घर पहुंचा। इसकी सूचना पर महिला का देवर गोविंद नगर कानपुर निवासी सत्यनारायन गुप्ता पत्नी के साथ गांव पहुंचा।
विज्ञापन

दोनों ने शव का अंतिम संस्कार कानपुर में करने की बात कही। इस पर चंदन ने विरोध किया। दोनों के बीच विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मालूम हो कि महिला के पति राजेंद्र प्रसाद की 15 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह भतीजे चंदन के पास रहती थी। महिला के पास पांच बीघे जमीन थी जिसका बैनामा दो साल पहले चंदन की मां सरोजनी देवी के नाम कर दिया था। एसएसआई संजू कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed