{"_id":"5a1d92cd4f1c1bee688be5bf","slug":"uncle-fired-on-his-nephew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चालाक चाचा ने भतीजे को मारने के लिए खेला ऐसा खेल कि सब चौंक गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालाक चाचा ने भतीजे को मारने के लिए खेला ऐसा खेल कि सब चौंक गए
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
घायल भतीजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजे की जान लेने के लिए चाचा ने ऐसी विसात विछाई जिसे जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। जमीनी विवाद के चलते चाचा अपने ही भतीजे के खून का प्यासा हो गया और उसने भतीजे को मारने की ठान ली। उन्नाव के बांगरमऊ जमुनिया बंगर में 18 वर्ग फीट जमीन के लिए सोमवार देर रात पारिवारिक चाचा ने भतीजे के घर के सामने रखे छप्पर में आग लगा दी। लपटें देख बाहर निकले भतीजे पर फायर झाेंक दिया। गोली भतीजे के बाएं हाथ में लगी।
विज्ञापन
गोली मारने के बाद चाचा भाग निकला
डेमो पिक
गोली मारने के बाद चाचा भाग निकला। परिजन घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चाचा और उसके पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया बंगर निवासी रामशंकर व पारिवारिक भाई सिपाहीलाल के बीच गांव की 18 वर्ग फीट जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। सोमवार देर रात रामशंकर का पुत्र दिनेश बिल्हौर मार्ग स्थित अपने घर पर था। देर रात अचानक घर के बाहर रखा छप्पर जलने लगा। छप्पर जलता देख दिनेश घर से बाहर आया। दिनेश के बाहर निकलते ही चाचा सिपाहीलाल ने तमंचे से फायर झोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली दिनेश के बाएं हाथ में जा धंसी
डेमो पिक
गोली दिनेश के बाएं हाथ में जा धंसी। दिनेश बहोश होकर गिर गया। फायर की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक सिपाहीलाल मौके से भाग निकला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाई।
हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया
डेमो पिक
हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने चाचा सिपाहीलाल व बेटे छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
घायल के पिता व भाई काट रहे जेल
डेमो पिक
घायल दिनेश के पिता रामशंकर व भाई राहुल का 21 जनवरी 2016 को चाचा सिपाहीलाल से विवाद हुआ था। रामशंकर ने सिपाहीलाल के बेटे छोटू को गोली मार दी थी। गोली छोटू के सीने में लगी थी। लेकिन वह बच गया था। सिपाहीलाल की तहरीर पर पुलिस ने रामशंकर व बेटे राहुल सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था। पिता-पुत्र अभी भी जेल में ही हैं। ग्रामीणों में चर्चा रही कि कहीं पिता व भाई को बचाने के लिए खुद गोली तो नहीं चलाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।