फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unchahar express and prayag passenger is on time

एक माह से निरस्त ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयाग पैसेंजर का संचालन शुरु

Tue, 15 Jan 2019 12:24 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 15 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
unchahar express and prayag passenger is on time
डेमो पिक

उन्नाव जिले से वैसे तो कुंभ स्नान के लिए रेलवे ने उन्नाव जंक्शन से कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई है। लेकिन, सोमवार को एक माह से निरस्त चल रहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयाग पैसेंजर का संचालन शुरू कराकर यात्रियों को राहत जरूर दी।

विज्ञापन


अब दोनों ट्रेनों के चलने से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की राह आसान होगी। उधर, परिवहन निगम की छह रोडवेज बसों ने प्रयागराज का सफर शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने जिले के यात्रियों को प्रयागराज (कुंभ स्नान) पहुंचाने के लिए यात्रियों को बांगरमऊ, मौरावां व शहर से छह रोडवेज बसों की सेवा शुरू कर दी। यात्रियों ने बस सेवा का लाभ उठाना शुरू कर दिया है। परिवहन निगम के बाद रेलवे ने भी यात्रियों की सहूलियत की सुध ली है।
विज्ञापन


दिसंबर में कोहरे के मद्देनजर फरवरी महीने तक निरस्त की गई ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयाग पैसेंजर का संचालन सोमवार बहाल हो गया। ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज होते हुए उन्नाव जंक्शन से कानपुर सेंट्रल से चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके अलावा प्रयाग पैसेंजर प्रयागराज से उन्नाव जंक्शन होते हुए अनवरगंज (कानपुर) पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें प्रयागराज रूट की होने से कुंभ स्नानर्थियों की बड़ी राहत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयाग पैसेंजर का कुंभ के चलते सोमवार संचालन बहाल कर दिया गया है। ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ट्रेनों का उन्नाव जंक्शन पहुंचने का समय 
अप ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 6.58 बजे 
डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस शाम 7.23 बजे 
अप प्रयाग पैसेंजर सुबह 10.24 बजे 
डाउन प्रयाग पैसेंजर शाम 3.30 बजे 

यहां से चलाईं जा रहीं कुंभ बस सेवा   
एआरएम के मुताबिक, बांगरमऊ से एक बस शहर होते हुए लालकुआं से बक्सर पुल से प्रयागराज हाईवे के रास्ते प्रयागराज का सफर तय करेंगी। मौरावां बस स्टेशन से दो बसें पुरवा, चमियानी, बीघापुर से लालगंज होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगी। इसके अलावा शहर के बस स्टेशन से दो बसें अचलगंज, बेथर, सिकंदरपुर कर्ण, बीघापुर, भोजपुर होते हुए बक्सर पुल के रास्ते इलाहाबाद हाईवे से प्रयागराज पहुंचेंगी

बसों का समय 
बांगरमऊ से प्रयागराज के लिए शाम तीन बजे रोडवेज बस सेवा   
शहर से प्रयागराज के लिए दोपहर 12 व 2 बजे रोडवेज बस सेवा
मौरावां से प्रयागराज के लिए दोपहर 12 व 3 बजे रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed