{"_id":"58231c994f1c1b342fb3906e","slug":"uma-comment-on-congress-not-banning-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंदी मुद्दे पर उमा बोलीं- 'बरसात हो रही है और सांप बिलबिलाए बाहर आ रहे हैं' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बंदी मुद्दे पर उमा बोलीं- 'बरसात हो रही है और सांप बिलबिलाए बाहर आ रहे हैं'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केेंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बुधवार को नोट बंदी मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा बरसात हो रही है और सांप बिलबिला कर बाहर निकल भाग रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा भ्रष्टाचार और माफियाओं को राजनीति में लाने का काम किया। कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा ब्लैक मनी है जो अब पानी हो गई है। इसलिए सबसे ज्यादा कांग्रेसी ही परेशान हैं और हल्ला मचा रहे हैं।
वहीं राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा यह भारतीय जनता पार्टी का राजनैतिक मुद्दा नहीं है, इस पर हम राजनीति नहीं करते। यह हमारे प्राणों से जुड़ा हुआ मुद्दा है। इसलिए हम इसे अपने प्राणों से बढ़कर समझते हैं।
राम मंदिर वहीं बनेगा जहां इसे बनना है। इसके अलावा गंगा सफाई और गोरक्षा को लेकर भी बीजेपी संजीदा है। इसके लिए हमसे जो बन पड़ेगा वो हम करेंगे। ये बातें उन्होंने उरई के टाउन हाल में आयोजित सभा के दौरान कही। बता दें उमा भाजपा परिवर्तन यात्रा की जालौन जनपद में कमान संभाल रही हैं।