फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uma Bharti gave statement against Akhilesh Yadav

महोबा: उमा भारती बोलीं- अखिलेश को महंगी पड़ेगी चिलमजीवी भाषा

Sat, 04 Dec 2021 06:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Dec 2021 06:59 PM IST
सार

उमा भारती ने कहा कि अखिलेश यादव ने इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ का मजाक उड़ाया था। वर्ष 2017 में वह बात लोगों को चुभ गई थी। अपने आपको घमंडी, होशियार व बड़े खानदान का समझना अच्छा नहीं है। ऐसे लोग औंधे मुंह गिरते हैं।

विज्ञापन
Uma Bharti gave statement against Akhilesh Yadav
उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि भाजपा हमेशा छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। बुंदेलखंड का जो हिस्सा है वह अलग राज्य के लिए कम पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के लोग इसमें आने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश के चिलमजीवी भाषा का प्रयोग करने के सवाल पर कहा कि असभ्य भाषा का प्रयोग अखिलेश को महंगा पड़ेगा। विरमा भवन में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य का निर्माण एक ऐसा विषय है, जो जनभावना के विरुद्घ नहीं होता है।
विज्ञापन


जब जनता की इच्छा होगी, तभी आप इसको मिला पाएंगे। यूपी, एमपी और केंद्र में भाजपा सरकार होने के बाद भी बुंदेलखंड राज्य न बनने के सवाल पर कहा कि दो राज्यों को मिलाकर अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जब किसी ने दो राज्यों को मिलाकर कोई राज्य मांगा है तो वह नहीं हो पाया है। कहा कि जब एक राज्य का हिस्सा आप मांगते हैं, तो बात आसान हो जाती है। भाजपा सरकार में बुंदेलखंड क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। भाजपा आने वाले चुनाव में पहले से अधिक सीटें जीतेगी।


कहा कि अखिलेश यादव ने इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ का मजाक उड़ाया था। वर्ष 2017 में वह बात लोगों को चुभ गई थी। अपने आपको घमंडी, होशियार व बड़े खानदान का समझना अच्छा नहीं है। ऐसे लोग औंधे मुंह गिरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed