फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two youths died due to drowning in the Ganges river

फिर हो गए हादसे: गंगा नहाते समय दो युवकों की डूबने से हुई मौत, मौक पर पहुंची पुलिस

Sun, 08 May 2022 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 May 2022 02:37 PM IST
सार

रविवार को अलग-अलग घटनाओं में गंगा नहाने के गए दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
Two youths died due to drowning in the Ganges river
जाजमऊ चौकी क्षेत्र में डूबे ऋषि के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में रविवार को गंगा नहाने के गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मामला जाजमऊ चौकी क्षेत्र के चंदन घाट और गंगा बैराज चौकी क्षेत्र के शंकरपुर कटरी घाट का है। यहां गंगा नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, मौत की खबर मिलने पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी प्रकाश शर्मा उम्र 26 वर्ष आज अपने परिवार के साथ गंगा नहाने गंगा बैराज क्षेत्र के शंकरपुर कटरी घाट पर गए थे। जहां गंगा नहाते समय प्रकाश का पैर फिसल गया और गहराई में चला गया।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर आसपास रहे गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। किसी तरह से प्रकाश को वह निकाल लाए और तत्काल उसे उपचार के लिए पास के एक नर्सिंग होम भेजा गया। जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही प्रकाश ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना जाजमऊ चौकी क्षेत्र के चंदन घाट में गंगा नदी नहाने आए ऋषि सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी श्याम नगर थाना चकेरी की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही दोनों परिवारों को लगी वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed