फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two youths died by drowning in water-logging in Kanpur

Kanpur News: जलभराव में डूबकर दो युवकों की मौत, पहले भी हो चुके हैं हादसे, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 16 Sep 2022 07:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Sep 2022 07:06 PM IST
सार

कानपुर में जलभराव होने से अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इसमें एक युवक की जूही खलवा पुल के नीचे डूबने से मौत हुई। तो वहीं, दूसरे का शव परमपुरवा के नाले में उतराता मिला।
 

विज्ञापन
Two youths died by drowning in water-logging in Kanpur
कानपुर में जलभराव से दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। कई हादसों की सूचना भी मिल रही है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जूही खलवा पुल में पानी भर जाने से गुरुवार देर रात एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सुबह पानी कम हुआ, तो लोगों ने शव देखा। सूचना पर रायपुरवा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जूही खलवा पुल हर वर्षा में भर जाता है, जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो जाता है। पुल पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने करीब पांच वर्ष पहले संपवेल पंप बनावाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जलभराव की स्थिति होने पर मोटर चालू करा पानी निकाला जा सके, लेकिन पांच सालों में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि वर्षा के दौरान पुल न भरा हो और आवागमन ठप न हुआ है। जलभराव के दौरान अक्सर डीसीएम, लोडर, कार पानी मे फंस जाती है।

वहीं, एक अन्य मामले में गुरुवार देर रात भी एक युवक पानी का अंदाजा न मिल पाने पर डूब गया और उसकी मौत हो गई। लोगों ने शव देख पार्षद राकेश पासवान को सूचना दी। उन्होंने जानकारी कंट्रोल रूम पर दी। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। आसपास के लोगों की मदद से उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

तीन से पहले हुई थी पुरोहित की मौत
जूही खलवा पुल पर सितंबर 2019 में भी इसी तरह रात भर वर्षा हुई और पुल पर पानी भर गया था, जिसमें साइकिल सवार यशोदा नगर निवासी 60 वर्षीय पुरोहित राजकुमार तिवारी की डूबने से मौत हो गई थी।

नाले के किनारे मिला युवक का शव
वहीं, परमपुरवा में पापुलर धर्मकांटा के पास नाले के किनारे युवक का शव मिला। सूचना पर जूही पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की पहचान परमपुरवा निवासी 30 वर्षीय दीपक शुक्ला के रूप में हुई है।

वह अपने साले रजत मिश्रा के साथ दो साल से रह रहा था। स्वजन के मुताबिक वह शराब का लती था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed