फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two youth arrested for using fake degree in case of teaching job in Bareilly

फर्जी डिग्री से बरेली में हेड मास्टर बने दो युवक गिरफ्तार, अब तक 40-40 लाख रुपये पा चुके

Fri, 10 May 2019 12:08 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two youth arrested for using fake degree in case of teaching job in Bareilly
डेमो पिक
फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के जरिये बरेली में हेड मास्टर पद पर तैनात हरदोई निवासी दो लोगों को एसटीएफ ने जांच में पकड़ा है। दोनों के ही खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज करा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के शिक्षा विभाग में इससे हड़कंप मच गया है। खास बात ये है कि दोनों ही युवक फर्जी कागजों पर वर्ष 2010 से नौकरी कर रहे थे। 2015 में दोनों प्रमोशन भी ले चुके हैं। अब तक 40-40 लाख रुपये दोनों वेतन भी उठा चुके हैं। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने गत शुक्रवार को बरेली के बहेड़ी प्राथमिक विद्यालय बरगावां में हेडमास्टर पद पर तैनात लोनार निवासी उमेश कुमार और बहेड़ी के भैंसिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेड मास्टर लोनार निवासी विनय कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

फर्जी अंकपत्रों का सहारा लेकर नौकरी पाई

जांच में पता चला कि 2007 में रामगोपाल नाम के युवक ने बीए की परीक्षा पास की थी। उसके रोल नंबर पर विनय ने अपनी मार्कशीट बनवाई। इसके अलावा जुल्फिकार के अंकपत्र पर बीपीएड की मार्कशीट तैयार की। इसी तरह उमेश ने भी फर्जी अंकपत्रों का सहारा लेकर नौकरी पाई। जिसकी जांच लखनऊ विश्वविद्यालय से भी कराई गई।

जांच में मार्कशीट फर्जी पाए जाने के बाद एसटीएफ ने बारादरी थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव का कहना है कि उन्हें भी इस बाबत सूचना मिली है। यदि ऐसा मामला है तो निश्चित तौर पर अन्य कार्रवाईयों के साथ अब तक के वेतन की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed