{"_id":"5bc4b90fbdec22696b238708","slug":"two-youngman-looted-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला से 2 लड़के बोले- 151 कदम चलो गृह दशा ठीक हो जाएगी, ....पर हुआ कुछ और ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से 2 लड़के बोले- 151 कदम चलो गृह दशा ठीक हो जाएगी, ....पर हुआ कुछ और ही
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 15 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में मसेनी चौराहा निवासी रानी राठौर पत्नी श्यामबाबू राठौर सोमवार को अपने भाई मुन्नालाल राठौर निवासी गनेश प्रसाद स्ट्रीट के यहां उनके पुत्र के रुकाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं। रानी राठौर को मोहल्ले के पास ही दो युवक मिले और उनमें से एक ने उसे रोककर कहा कि तुम्हारी गृह दशा ठीक नहीं चल रही है। पूजा करवानी है। कुछ रुपये दो। रानी राठौर ने रुपये देने से मना कर दिया। युवक ने रानी राठौर को मुफ्त उपाय बताते हुए कहा कि अपने जेवर उतारकर पर्स में रख लो और पर्स उसके साथी को दे दो। इसके बाद साथी के साथ 151 कदम चलो लेकिन पीछे मुड़कर मत देखना।
विज्ञापन
151 कदम चलने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो दंग रह गई...
रानी राठौर ने मंगलसूत्र और कुंडल उतारकर पर्स में रखकर युवक के साथी को दे दिए। दोनों 151 कदम पूरे करने लगे। रानी राठौर ने 151 कदम चलने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो दंग रह गई। शोर सुनकर मोहल्लेवासी आ गए। मोहल्ले के आशीष कनौजिया के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखकर रानी राठौर ने उसे पहचान लिया। मामले की सूचना पुलिस को देर शाम तक नहीं दी गई।