फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two women marriage with each other in uttar pradesh

फेसबुक से एक दूसरे के प्यार में पागल हुईं युवतियां ने की शादी, बोलीं पति नहीं इनके साथ हुई है शादी

Wed, 03 Jul 2019 10:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 03 Jul 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
two women marriage with each other in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
औरैया सदर कोतवाली में सोमवार को दो युवतियों के बीच प्रेम संबंधों के मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों युवतियों को समाज की दुहाई देकर समझाया, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने से इनकार किया। यहां तक अपने-अपने परिजनों को छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


 

एक साथ रहने की जिद में अड़ी दो युवतियां, थाने में चली पंचायत

देर रात चली पंचायत के बाद दोनों युवतियां अलग होने को राजी नहीं हुई, तो पुलिस ने एक युवती को महिला थाना पुलिस को सौंप दिया। कानपुर देहात में रहने वाली यह युवती छह महीने पहले औरैया से लापता हुई थी। जनवरी में कानपुर देहात में रहने वाली युवती औरैया के बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने आई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में औरैया से गुम हुई थी कानपुर देहात की एक युवती

इसके बाद वह वापस अपने घर नहीं गई। युवती के परिजनों ने औरैया कोतवाली में उसकी गुमशुदगी कराई थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने युवती को नोएडा से बरामद कर लिया। सोमवार को पुलिस टीम उसे औरैया लेकर आई। देर शाम पुलिस युवती से पूछताछ कर रही थी, तभी नोएडा से एक महिला पति के साथ थाने पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली पुलिस युवती को नोएडा से किया बरामद

उसे देखते ही नोएडा से बरामद कर लायी गई युवती ने भी हो-हल्ला शुरू कर दिया। दोनों युवतियों ने कहा कि वे दोनों आपस में ब्याह कर चुकी हैं। दोनों एक साथ जीवन व्यतीत करेंगी। नोएडा से आई युवती ने पुलिस को बताया कि 12 साल की उम्र में उसकी शादी असम के एक युवक से हुई थी।

 

रैया कोतवाली में पहुंची युवती की महिला मित्र, हंगामा 

उसका 17 साल का बेटा असम में ही एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता है। कानपुर देहात में रहने वाली युवती से दो साल पहले उसकी फेसबुक से दोस्ती हुई। फिर दोनों में बातचीत शुरू हुई। दोनों के विचार  मेल खाए, तो दोनों ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया।

 

पुलिस के सामने एक-दूसरे के साथ शादी करने की बात स्वीकारी 

जनवरी से युवती उसके साथ नोएडा रह रही है। वह पति  और बेटे को छोड़कर उसी युवती के साथ रहना चाहती है। पुलिस और कानपुर देहात से आए परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नोएडा में रहने वाली युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इस पर उसे महिला थाना पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे के मुताबिक दोनों युवतियों की बात विस्तार से सुनने के बाद फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed