फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two warden and one teacher in Farrukhabad are set to fall, notice issued

अनामिका शुक्ला प्रकरण: फर्रुखाबाद में दो वार्डन व एक शिक्षिका पर गाज गिरना तय, नोटिस जारी

Sun, 21 Jun 2020 08:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Jun 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Two warden and one teacher in Farrukhabad are set to fall, notice issued
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इसमें करीब 67 शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। इन सभी को शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए 15, 16 व 17 जून को बीएसए कार्यालय में मूल अभिलेखों के साथ बुलाया गया था।
विज्ञापन


इसमें दो वार्डन व तीन शिक्षिकाएं अनुपस्थित रही थीं। इसके बाद दो और शिक्षिकाओं ने बीएसए मुलाकात की। एक ने अभिलेख जमा कर दिए और दूसरे ने अभिलेख 69 हजार शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग के दौरान जमा होने की बात कही है।  
विज्ञापन


कायमगंज बा विद्यालय की वार्डन निधि गुप्ता, शिक्षिका मंजू सिंह और कमालगंज की वार्डन संध्या द्विवेदी सत्यापन कराने नहीं आईं। इन पर गाज गिरना तय है। डीसी नागेंद्र सिंह ने बताया कि दो वार्डन व एक शिक्षिका के अनुपस्थित होने संबंधी रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी। बीएसए कार्रवाई का निर्णय लेंगे। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि दोनों वार्डन व शिक्षिकों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed