फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two thousand bigha wheat crop burnt into ashes in etawah

यूपी: छह गांवों में आग से दो हजार बीघा फसल राख, किसानों ने खोया आपा, विधायक की गाड़ी पर हमला

Sun, 28 Apr 2019 11:40 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two thousand bigha wheat crop burnt into ashes in etawah
तकरीबन दो हजार बीघा गेहूं की फसल राख - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इटावा जिले में लवेदी थाना क्षेत्र के इंगुर्री गांव में रविवार की सुबह एक खेत से शुरू हुई आग ने देखते-देखते आसपास के छह गांवों की फसलों को भी चपेट में ले लिया। भीषण आग से करीब सौ किसानों की तकरीबन दो हजार बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। फायर ब्रिगेड के दो घंटे देरी से पहुंचने से ग्रामीण आपा खो बैठे। भीड़ ने पुलिस को खदेड़ दिया तो भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया की गाड़ी पर पत्थर फेंके, डंडे मारे। प्रभावित किसानों को मदद का भरोसा देकर विधायक वहां से चली गईं।

विज्ञापन


भीषण अग्निकांड की शुरुआत इंगुर्री गांव में देवस्थान के नजदीकी खेत से हुई। गेहूं के इस खेत में सुबह करीब 11:30 बजे लपटें उठीं। तेज हवा से आग फैलती चली गई। ग्राम दुर्गापुरा, उलीची, मानपुरा, जैतपुरा और मानपुरा शाला की फसलें भी आग की चपेट में आ गईं। लीची गांव में खेतों की ओर बने तीन घरों के छप्पर भी जल गए। 

विज्ञापन

दमकल की देरी पर सवाल उठाते हुए उनकी गाड़ी पर पथराव किया

पुलिस और दमकल टीम को फोन कर किसान खुद आग बुझाने में जुटे। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 30 मिनट बाद यूपी 100 टीम के पुलिस वाले पहुंच गए। पहली फायर ब्रिगेड दोपहर एक बजे के आसपास पहुंची। दमकल टीम के बिना पुलिस को मूकदर्शक बना देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने पुलिस को खदेड़ दिया।

इसी बीच विधायक सावित्री कठेरिया ग्रामीणों के बीच पहुंच गईं। गुस्साए लोगों ने दमकल की देरी पर सवाल उठाते हुए उनकी गाड़ी पर पथराव किया। कुछ लोगों ने गाड़ी पर डंडे पटकने शुरू कर दिए। विधायक पुलिस से जल्द मदद उपलब्ध कराने की बात कहते हुए आगे बढ़ गईं। कुछ ही देर बाद चकरनगर के एसडीएम इंद्रजीत सिंह पहुंचे। उनके दखल पर दमकल गाड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हुई। करीब पांच घंटे बाद शाम 4:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड तक से बुलानी पड़ी दमकल 

लवेदी थाना क्षेत्र के गांवों में अग्निकांड इतना भीषण था कि दोपहर एक बजे आई फायर ब्रिगेड नाकाफी साबित हुई। एक-एक कर सैफई, मैनपुरी और मध्यप्रदेश के भिंड से भी फायर ब्रिगेड बुलाईं गई। कई गाड़ियों के जुटने पर भी आग बुझाने में पांच घंटे लगे।

मुआवजे की कोशिश शुरू
भीषण आग की जानकारी पर पहुंचे चकरनगर के एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने जहां फोन करके मौके पर दमकल की गाड़ियां बढ़ाईं, वहीं एडीएम ज्ञानप्रकाश ने राजस्व टीम के साथ नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि नुकसान का आकलन कराके फसल गंवाने वाले किसानों को जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed