फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two teenagers dead in Stant

स्टंटबाजी में गई दो किशोरों की जान

Sat, 22 Aug 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Aug 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers dead in Stant
गोविंदनगर स्थित गुजैनी रेलवे ट्रैक पर स्टंटबाजी के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की जान चली गई। दोनों के लहूलुहान शव ट्रैक के किनारे पड़े मिले। उनके सिर, पीठ और पैरों पर चोटे थीं। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़के दोस्त थे जबकि परिजन दोनों के दोस्त होने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दबौली हाता निवासी कुलदीप सिंह के बेटे विकास (14) और गुजैनी एफ ब्लाक निवासी स्कूल बस चालक राम कृष्ण तिवारी के बेटे हाईस्कूल के छात्र सोमिल (15) का शव गुजैनी स्थित झांसी रेलवे लाइन के किनारे मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन लाड़लों को लहूलुहान देख बदहवास हो गए।
विज्ञापन


सोमिल की बहन शालू गश खाकर गिर पड़ी। सोमिल अपनी तीन बहनों शालू, दिव्या और
प्रिया का इकलौता भाई था, भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रक्षा बंधन के ठीक पहले इस
सदमे से सबकी आंखें नम हैं। वहीं विकास के घर में मौजूद उसकी बहन अन्नू और भाई आकाश गुमसुम बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed