{"_id":"7b3ef2f4d0ea68d12f65e6e9dc848295","slug":"two-suspected-died-of-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू संदिग्ध रिटायर्ड फौजी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू संदिग्ध रिटायर्ड फौजी समेत दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 18 Mar 2015 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे के भीतर शहर में स्वाइन फ्लू संदिग्ध रिटायर्ड फौजी समेत दो मरीजों की मौत हो गई। संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में चार महीने की बच्ची को स्वाइन फ्लू की आशंका में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने चार संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजें हैं।
यशोदा नगर निवासी सत्येंद्र सिंह (45) सेना में हवलदार के पद से रिटायर होकर वर्तमान में केसा में नौकरी करते थे। जुकाम - बुखार के बाद परिजनों ने कुछ दिन पहले उन्हें हैलट में भर्ती कराया था।
गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा था। सोमवार सुबह सत्येंद्र सिंह की मौत हो गई। हालांकि सोमवार शाम आई सरकारी रिपोर्ट में सत्येंद्र सिंह को स्वाइन फ्लू निगेटिव बताया गया।
विज्ञापन
अशोक नगर की नीतू निगम को सोमवार रात स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
नीतू का सैंपल स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेजा जा सका था। उधर, आईडीएच में रेनू और चार महीने की अर्पिता पुत्री अशोक कुमार निवासी माधवगंज, हरदोई का इलाज चल रहा है। अर्पिता को मंगलवार सुबह आईडीएच में भर्ती कराया गया है।