फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two students wanted to burn alive by man

दो छात्रों को जिंदा फूंकने के लिए फेंका पेट्रोल से भरा गैलन, दोनों ने भागकर किसी तरह से बचाई जान

Mon, 03 Jun 2019 09:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Two students wanted to burn alive by man
छात्रों को जिंदा नहीं फूंक सके तो जला दी बाइक - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के बनकट मोड़ पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक सवार दो छात्रों को जिंदा फूंकने के प्रयास किया। पेट्रोल भरा गैलन देखकर छात्र बाइक छोड़ भाग निकले तो आरोपियों ने बाइक पर ही पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में बाइक धू धूकर जल गई।
विज्ञापन


पुलिस मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि अन्य भाग निकले। सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार निवासी बीसीए छात्र पुनीत तिवारी पुत्र महेंद्र अपने दोस्त मोहित के साथ रविवार की शाम को बनकट मोड़ पर एक दोस्त के घर बर्थडे पार्टी पर गया था।
विज्ञापन


वापसी पर दोनों दोस्त बाइक पर बनकट मोड़ पर खडे़ होकर रास्ते में मिले एक युवक से बातचीत कर रहे थे। पुनीत ने बताया कि इसी बीच भीटाखेरा निवासी ऋतिक पटेल, पप्पू शुक्ला व मोनू आदि दौड़ते हुए उनकी तरफ आए। उनके हाथ मेें गैलन था। वह मारने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख वह दोनों दोस्त बाइक को वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए। दोनों के भागने पर आरोपियों ने उनकी सड़क किनारे पड़ी बाइक पर ही पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाइक धू धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने कोतवाली में सूचना दी।


तत्काल कोतवाली टीम पहुंची तो एक आरोपी ऋतिक को पकड़ लिया जबकि अन्य भाग निकले। कोतवाली पहुंचे छात्र पुनीत ने बताया कि ऋतिक आदि से उनका पहले कई बार विवाद हो चुका है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed