फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A gift from Indian Railway this festival

त्योहार के मौके पर रेलवे का तोहफा, चलाई हैं ये स्पेशल गाड़ियां

Thu, 05 Oct 2017 02:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Oct 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
A gift from Indian Railway this festival
त्योहार के लिए विशेष ट्रेने
रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यह ट्रेनें कानपुर से होकर आएंगी और जाएंगी। इन स्पेशल ट्रेनों से यात्री पुणे से गोरखपुर तक छह अक्तूबर से 29 नवंबर और जसीडीह, पटना से आनंद विहार तक स्पेशल ट्रेन वाया कानपुर 15 अक्तूबर से सात नवंबर तक चलेंगी। 
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 03501 जसीडीह (झारखंड) से छह अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम 6:30 बजे चलेगी। पटना रात 10:25 बजे पहुंचेगी। दस मिनट के ठहराव के बाद मुगलसराय होकर कानपुर सेंट्रल सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और आठ मिनट रुककर दोपहर 11:20 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन नंबर 03502 आंनद विहार से सात अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर बुधवार और शनिवार को शाम 7:50 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल रात 12:29 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। यह ट्रेन पटना सुबह 8:15 बजे और जसीडीह दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी। इसमें एसी-3 और एसी-2 के एक-एक कोच, आठ स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 01453 15 अक्तूबर से पांच नवंबर तक हर रविवार को पुणे से शाम 7:55 बजे चलेगी। भोपाल, झांसी होते हुए कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन 7:05 बजे पहुंचेगी। दस मिनट रुकेगी और लखनऊ होते हुए सुबह 4:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01454 17 अक्तूबर से सात नवंबर तक हर मंगलवार को गोरखपुर से सुबह 7:30 बजे चलेगी। कानपुर दोपहर 2:20 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद दूसरे दिन शाम पांच बजे पुणे पहुंचेगी। इसमें सभी 20 कोच सामान्य श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed