फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two souldier arrested

दो फौजियों को भेजा गया जेल, साथ झगड़ने वाले को जमानत

Wed, 19 May 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
two souldier arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में चुनावी खुन्नस के चलते रविवार को एक सेना के जवान की पिटाई कर दी गई। उसने अपने के रिश्तेदार फौजी को सूचना दी तो वह भी गांव पहुंच गया। इस बीच प्रधान पक्ष के लोगों ने थाने में सूचना दे दी। पुलिस दोनों फौजी व दूसरे पक्ष से तीन लोगों को थाने ले गई। वहां सेना के जवानों को हवालात में बैठाया गया जबकि अन्य आरोपी बेंच में बैठे रहे। पुलिस ने भेदभाव करते हुए दूसरे पक्ष से सिर्फ एक व्यक्ति का चालान किया। एसडीएम कोर्ट से विपक्षी को जमानत दे दी गई जबकि फौजी जेल में हैं।
कोरारी गांव के रहने वाले सेना के जवान सुधीर सिंह का गांव की नवनिर्वाचित प्रधान निशा देवी के परिवारी जनों से विवाद हो गया। इस पर सुधीर ने कुढंवा गांव के रहने वाले अपने फौजी साथी राजेश सिंह भदौरिया को बुला लिया। इधर, प्रधान पक्ष के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों पक्षों से पांच लोगों को थाने ले गई। फौजी के परिवारीजनों ने बताया कि प्रधान पक्ष ने पुलिस से सांठगांठ कर दो आरोपियों को थाने से ही छुड़ा लिया। इसके बाद एक आरोपी को हवालात के बाहर बैठाया गया जबकि सेना के जवानों को पुलिस ने रात भर हवालात में रखा। मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया गया। मंगलवार को दूसरे पक्ष के अजय सिंह को जमानत दे दी गई। जबकि दोनो फौजी जेल में हैं। इससे फौजियों के परिजन परेशान घूमते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों में इस घटना से आक्रोश है। इंस्पेक्टर गंगा सिंह यादव ने बताया कि विवाद की सूचना पर दोनों पक्षों के लोगों को लाया गया था। एक फौजी थाने में ही दूसरे पक्ष से गाली गलौज करने लगा। तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। भेदभाव के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed