{"_id":"5d309b298ebc3e6ccb57d7aa","slug":"two-sisters-run-away-second-day-of-marriage-with-lovers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के दूसरे दिन दो बहने अपने रिश्तेदार प्रेमियों के साथ भाग निकलीं, जेवर और नगदी भी साथ ले गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दूसरे दिन दो बहने अपने रिश्तेदार प्रेमियों के साथ भाग निकलीं, जेवर और नगदी भी साथ ले गईं
Thu, 18 Jul 2019 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव के माखी थानाक्षेत्र में एक गांव से शादी के दो दिन बाद दो बहनें मायके से अपने रिश्तेदार प्रेमियों के साथ चोरी छिपे भाग निकलीं। दोनों जेवर और नगदी भी साथ लेकर गई हैं। दोनों के ससुराली गौना लेने पहुंचे तो जानकारी हुई। दोनों के ससुराल वालों ने माखी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनों की शादी एक ही दिन 12 जुलाई को थाना फतेहपुर चौरासी के अलग-अलग गांवों में रहने वाले युवकों से हुई थी। 13 जुलाई को दोनों ससुराल गईं और परिवार की रस्म के अनुसार दोनों के मायके वाले उसी दिन विदा कराकर मायके ले आए।

Trending Videos
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : BBC
13 जुलाई की रात ही दोनों बहनें परिजनों से छिपकर अपने दूर के रिश्तेदारों से प्रेम प्रसंग के चलते उनके साथ चली गईं। घरवालों ने काफी तलाश के बाद मायके वालों को इसकी जानकारी हुई। 14 जुलाई को दोनों नवविवाहिताओं का गौना लेने के लिए दोनों वर पक्ष पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई।
वर पक्ष ने माखी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हे। वहीं दोनों बहनों के मामा ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में ग्राम पंचायत के मजरों में रहने वाले दो अलग-अलग रिश्तेदार युवकों पर भांजियों को धमकाने का आरोप लगाया।
कहा कि शादी की हामी उनसे भरी और शादी दूसरे से कर ली। दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर दोनों भांजियां तीस हजार रुपये व जेवर लेकर उनके साथ चली गई हैं। एसओ नारदमुनि सिंह ने बताया कि दो युवकों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।