{"_id":"589d660c4f1c1b7b0d378478","slug":"two-seats-in-kanpur-disturbing-sp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन के बाद इन प्रत्याशियों के सामने खड़ा है ‘अ-धर्म संकट’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन के बाद इन प्रत्याशियों के सामने खड़ा है ‘अ-धर्म संकट’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 10 Feb 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
महाराजपुर विधान सभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस-सपा गठबंधन में दो सीटों महाराजपुर और भोगनीपुर में अधर्म संकट खत्म नहीं हुआ है। गठबंधन के नियम के विपरीत यहां से सपा और कांग्रेस, दोनों के प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। चुनाव सिर पर है और इन सीटों पर रार भी सिर पर है। सबको आलाकमान के फैसले का इंतजार है।
महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के नौबस्ता रेसकोर्स मैदान पर गुरुवार दोपहर जिस समय सपा सांसद डिंपल यादव यह घोषणा कर रहीं थी कि महाराजपुर से उनकी प्रत्याशी अरुणा तोमर ही होंगी, उस समय यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल भी अपने क्षेत्र में प्रचार में डटे थे। डिंपल की इस बात में इसलिए दम नजर आया क्याेंकि सपा और कांग्रेस के गठबंधन में जितनी प्रमुख भूमिका प्रियंका गांधी ने निभाई, उतनी ही डिंपल ने भी। ऐसी ही स्थिति देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र की है। वहां भी कांग्रेस से नीतम सचान और सपा से योगेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं।
नीतम का कहना है कि उन्हें राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने चुनाव मैदान में अपनी श्रेष्ठता साबित करने को कहा है। इसलिए पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं। दोनों सीटों पर मजेदार बात यह है कि दोनों सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी दोनों पार्टियों के प्रमुख नेताओं की तस्वीर के साथ उनके नाम के नारे भी लगा रहे हैं। इस रैली के प्रचार के लिए जो विज्ञापन छपे, उसमें सोनिया-राहुल के साथ मुलायम-अखिलेश के फोटो भी लगे हैं।