{"_id":"5f6f62402862f63a12118c1a","slug":"two-players-playing-less-than-25-ranji-matches-will-get-one-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से कम रणजी मैच खेलने वाले दो खिलाड़ियों को मिलेंगे एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से कम रणजी मैच खेलने वाले दो खिलाड़ियों को मिलेंगे एक लाख
Sat, 26 Sep 2020 09:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के चलते उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की वार्षिक आमसभा (एजीएम) पहली बार ऑनलाइन हुई। सभा में चयन समिति का गठन किया गया। फिरोजाबाद के प्रदीप गुप्ता को एसोसिएशन का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।
वर्तमान में वह यूपीसीए के उपाध्यक्ष हैं। सुशीला सिंहानिया को संरक्षिका पद पर मनोनीत किया गया है। बैठक शुरू होने से पूर्व यूपीसीए और जेके ग्रुप के चेयरमैन रहे दिवंगत यदुपति सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष हेमंतपत सिंघानिया, निदेशक शोएब अहमद व अन्य दिवंगत पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद तय हुआ कि यूपीसीए 25 से कम रणजी मैच खेलने वाले शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर दो खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये देगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने 2019 में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। बैठक में संघ के निदेशक राजीव शुक्ला, सचिव यदुवीर सिंह, आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चयन समिति गठित
सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन अरविंद कपूर बनाए गए हैं। सदस्य सत्येंद्र यादव, नासिर अली, कमलकांत कनौजिया, रत्नेश मिश्रा हैं। जूनियर बालक चयन समिति के चेयरमैन प्रवीण गुप्ता हैं। सदस्य ताहिर अब्बास, उत्कर्ष चंद्रा, असलम अली, ललित वर्मा हैं।
महिला चयन कमेटी की चेयरमैन रीता डे, सदस्य नीतू अग्रवाल, वर्षा राफेल, पूनम चौधरी, राहुल सिंह हैं। महिला क्रिकेट कमेटी में चेयरमैन प्रियंका त्रिपाठी, सदस्य मंजू शर्मा, पूर्णिमा, कश्मीरा जैन, गायत्री हैं।