{"_id":"27f5bb9a4d0dfabc1b78983a2f8045c3","slug":"two-person-cut-from-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पार कर रहे वृद्ध और महिला मालगाड़ी से कटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पार कर रहे वृद्ध और महिला मालगाड़ी से कटे
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक महिला और वृद्ध मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। झींझक जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि दोनों लखनऊ के रहने वाले थे।
शुक्रवार की दोपहर दो बजे रूरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास रेलवे ट्रैक को पार करते समय एक नि:शक्त वृद्ध और महिला की अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नि:शक्त वृद्ध और महिला माती से आने वाले टेंपो से उतर कर कस्बा तिराहा पहुंचे थे। वहां से बुजुर्ग महिला वृद्ध का हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक शिवलाल पाल की सूचना पर पहुंचे झींझक जीआरपी प्रभारी केके तिवारी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि दंपति के पास से मिले थैले में तीन रोटियां व एक विकलांग प्रमाणपत्र मिला है।
जिससे वृद्ध की शिनाख्त मंगल प्रसाद (72) पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद निवासी हसनगंज, लखनऊ के रूप मेें हुई है। वहीं वृद्ध महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों के अनुसार दोनों दंपति प्रतीत हो रहे थे।