{"_id":"5d64ff3d8ebc3e93be63239c","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेकाबू टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेकाबू टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 27 Aug 2019 03:41 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Aug 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अनियंत्रित टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा व भतीजी की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
यह घटना नौबस्ता स्थित समाधि पुलिया के पास की है। हादसे में नौबस्ता बिनगवां निवासी रामशंकर सचान (32) और उनकी भतीजी आशी (6) की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि आशी आवास विकास हंस पुरम स्थित एफ जे एजुकेशन सेंटर में यूकेजी में पढ़ती थी।
मंगलवार को स्कूल से छुट्टी के वक्त चाचा राम शंकर आशी को लेने स्कूल गए थे। लौटते वक्त समाधि पुलिया के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी हादसे में आशी और राम शंकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को हैलेट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरें ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।