फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two people died in Hardoi, found dead body on the track

ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की मौत, ट्रैक पर मिला शव

Sun, 02 Sep 2018 06:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Sep 2018 06:34 PM IST
सार

- घर से शाहजहांपुर जाने की बात कहकर निकले थे
- परिजनों और पुलिस ने ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई

विज्ञापन
Two people died in Hardoi, found dead body on the track
डेमो पिक

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो दोस्तों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौंढ़ा के निकट लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह दो दोस्तों के शव पड़े मिले। पुलिस और परिजनों ने उनकी ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बंजारनपुरवा निवासी सलीम (40) पुत्र जुम्मन और गोरखा उर्फ मुस्ताक (30) पुत्र फुल्लू फेरी लगाकर हींग और रंग बेचते थे। रविवार तड़के तीन बजे दोनों युवक शाहजहांपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। सुबह लगभग पांच बजे दिल्ली लखनऊ मेल के चालक ने कौढ़ा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर दो शव पड़े होने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ प्रभारी योगेश यादव को बताया। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र और आरपीएफ के उपनिरीक्षक वीके मीणा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Two people died in Hardoi, found dead body on the track
डेमो पिक
शवों की तलाशी के दौरान दोनों युवकों पास से टूटे हुए मोबाइल मिले। पुलिस ने किसी तरह नंबर पता कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि  ट्रेन से गिरकर दोनों दोस्तों की मौत होने की आशंका है।

परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। आरपीएफ प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि कोई टिकट नहीं मिला है। जिस तरह से शव पड़े मिले हैं, उससे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने की आशंका है।

परिवार में मचा कोहराम 
सलीम के परिवार में पत्नी रईसा, पांच पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी बच्चे अभी छोटे हैं। सलीम की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी रईसा गश खाकर गिर पड़ी। किसी तरह उसे संभाला गया। दूसरी ओर गोरखा के परिवार में पत्नी हिना और दो वर्ष का पुत्र है। हिना गर्भवती भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed