{"_id":"5cc749d8bdec2207226e93cb","slug":"two-people-died-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की भांजी के साथ सो रहा था मामा, कोठरी की छत गिरने से दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की भांजी के साथ सो रहा था मामा, कोठरी की छत गिरने से दोनों की मौत
Tue, 30 Apr 2019 12:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
छत गिरने से मामा-भांती की मौत (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर में रविवार की रात मकान की कच्ची कोठरी की छत ढह गई। हादसे में कोठरी में सोए युवक और उसकी चार वर्षीय भांजी की मलबे में दबकर मौत हो गई।ग्राम कासिमपुर निवासी पुनीत कुमार सिंह (20) पुत्र रोहित सिंह रविवार की रात घर की कच्ची कोठरी में सोया था।
उसके साथ भांजी श्रेया (4) पुत्री सर्वेश निवासी ग्राम गागूपुर थाना सदना जिला सीतापुर भी थी। रात दस बजे कोठरी की छत भर भराकर नीचे आ गिरी। रोहित व उसकी भांजी श्रेया मलबे में दब गए। आनन फानन में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी बेहंदर ले जाया गया।
जहां से चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन देर रात दोनों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि पुनीत दो भाइयों में छोटा था, वह बेहंदर के एक महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। श्रेया भी माता पिता की इकलौती संतान थी। बताया कि कुछ दिन पहले पुनीत बहन के गांव गागूपुर गया था तो श्रेया उसके साथ घर आ गई थी।