फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two People Died In Delhi Kolkata Highway

दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर चचेरे भाइयों को वाहन ने रौंदा, मौत के बाद भीड़ ने एक घंटे जाम रखा हाईवे 

Tue, 09 Apr 2019 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two People Died In Delhi Kolkata Highway
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया के मुरादगंज में दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर बाइक सवार चचेरे दो भाइयों को किसी वाहन ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया। सीओ सिटी श्यौदान सिंह व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद जाम खुल सका। 
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली के ग्राम चपटा निवासी शिवेंद्र कुशवाहा (48) पुत्र हरिओम चचेरे भाई राजेंद्र उर्फ राजू कुशवाहा (45) पुत्र राजा सिंह निवासी शिवपुर (मप्र) बाइक से मंगलवार की शाम लगभग सात बजे औरैया निवासी रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में जा रहे थे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमपुर के पास ओवरब्रिज से पहले पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को रौंद दिया। दोनों सवारों की मौत हो गई। वाहन सहित चालक के भाग जाने से स्पष्ट नहीं हो सका कि जानलेवा हादसे का कारण कौन सी गाड़ी बनी। 

हादसे का कारण बने वाहन का पता न चलने से गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक दुबे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी उनके समझाने से नहीं माने। इसके बाद सीओ सिटी श्यौदान सिंह व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला ने पहुंचकर गाड़ी की पहचान कराने और ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया।

तब भीड़ शांत हुई। लगभग एक घंटे के जाम से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चपटा निवासी अरिमर्दन सिंह ने बताया कि राजू उर्फ राजेंद्र कुशवाहा के पिता शिवपुर में पुलिस सेवा में थे। वहीं उनका घर है। राजेंद्र आज ही चाचा हरिओम के यहां चपटा आया था, जहां से चचेरे भाई शिवेंद्र के साथ रिश्तेदार के यहां दावत में जाते समय दोनों हादसे की भेंट चढ़ गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed