फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two people died in accident

बिल्हौर में हादसा, दो की मौत के बाद भड़के लोग, बवाल

Tue, 08 Dec 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 08 Dec 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
two people died in accident
ककवन थाना क्षेत्र के निचली गंग नहर के पास सोमवार को गिट्टी से लदा डंपर ट्रैक्टर पर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम में फंसे वाहनों में आग लगाने की कोशिश की। वहीं, घटनास्थल पर लेट पहुंची ककवन थाना और विषधन चौकी पुलिस से ग्रामीणों की तीखी झड़प और मारपीट हुई। मकनपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाही मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


एसआई शिव अंजीर मिश्र को भीड़ ने खदेड़ दिया। सड़क पर घंटों शव रखकर चला बवाल परिजनों को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुआ। करीब पांच घंटे के बाद  बिल्हौर-रसूलाबाद बाया मकनपुर मार्ग पर यातायात पुन: बहाल हो सका।
विज्ञापन


बिल्हौर कोतवाली के नानामऊ लोधनपुरवा गांव से सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे सुदर्शन (50) अपने बेटे छोटे (16) के साथ अपनी रिश्तेदारी में आइमा पहुंचे थे। यहां से गांव के ही हरीराम (65) के साथ तीनों ट्रैक्टर से पशुओं का चारा लेने को निकले। ककवन थाना क्षेत्र के निचली गंग नहर के पास सामने से आ रहा गिट्टी से भरा तेज रफ्तार डंपर गड्ढे में फंसकर ट्रैक्टर के ऊपर ही पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 5:50 बजे हुए हादसे में  सुदर्शन और हरीराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने गिट्टी में फंसे किशोर को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया है।

उधर घटना की सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंची गश्त पुलिस को देखकर ग्रामीण भड़क गए। उत्तेजित युवकों ने हादसे के बाद लगे जाम में फंसे वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया। वाहन स्वामियों ने हाथ-पैर जोड़ने पर ग्रामीण ने बख्श दिया। वहीं मौके पर रेंजर पुलिस गाड़ी में बैठे एसआई शिव अंजीर मिश्र ने खदेड़ दिया। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए। मकनपुर चौकी इंचार्ज और तीन सिपाही भाग खड़े हुए।


इसी बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम आलोक कुमार और सीओ आरसी दुबे ने ग्रामीणों की बात सुनकर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने और पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed