{"_id":"5cb8ab465bac1caf1039b173b79c1eb9","slug":"two-people-died-in-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्हौर में हादसा, दो की मौत के बाद भड़के लोग, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्हौर में हादसा, दो की मौत के बाद भड़के लोग, बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 08 Dec 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककवन थाना क्षेत्र के निचली गंग नहर के पास सोमवार को गिट्टी से लदा डंपर ट्रैक्टर पर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम में फंसे वाहनों में आग लगाने की कोशिश की। वहीं, घटनास्थल पर लेट पहुंची ककवन थाना और विषधन चौकी पुलिस से ग्रामीणों की तीखी झड़प और मारपीट हुई। मकनपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाही मौके से भाग खड़े हुए।
एसआई शिव अंजीर मिश्र को भीड़ ने खदेड़ दिया। सड़क पर घंटों शव रखकर चला बवाल परिजनों को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुआ। करीब पांच घंटे के बाद बिल्हौर-रसूलाबाद बाया मकनपुर मार्ग पर यातायात पुन: बहाल हो सका।
बिल्हौर कोतवाली के नानामऊ लोधनपुरवा गांव से सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे सुदर्शन (50) अपने बेटे छोटे (16) के साथ अपनी रिश्तेदारी में आइमा पहुंचे थे। यहां से गांव के ही हरीराम (65) के साथ तीनों ट्रैक्टर से पशुओं का चारा लेने को निकले। ककवन थाना क्षेत्र के निचली गंग नहर के पास सामने से आ रहा गिट्टी से भरा तेज रफ्तार डंपर गड्ढे में फंसकर ट्रैक्टर के ऊपर ही पलट गया।
विज्ञापन
सुबह करीब 5:50 बजे हुए हादसे में सुदर्शन और हरीराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने गिट्टी में फंसे किशोर को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया है।
उधर घटना की सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंची गश्त पुलिस को देखकर ग्रामीण भड़क गए। उत्तेजित युवकों ने हादसे के बाद लगे जाम में फंसे वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया। वाहन स्वामियों ने हाथ-पैर जोड़ने पर ग्रामीण ने बख्श दिया। वहीं मौके पर रेंजर पुलिस गाड़ी में बैठे एसआई शिव अंजीर मिश्र ने खदेड़ दिया। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए। मकनपुर चौकी इंचार्ज और तीन सिपाही भाग खड़े हुए।
इसी बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम आलोक कुमार और सीओ आरसी दुबे ने ग्रामीणों की बात सुनकर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने और पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण मान गए।