{"_id":"5d3076ae8ebc3e6cf60c79cf","slug":"two-people-died-in-accident-at-hardoi-bilhaur-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिल्हौर-कटरा मार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, टैंपो की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्हौर-कटरा मार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, टैंपो की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत
Thu, 18 Jul 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Jul 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर गुरुवार को पाली थाना क्षेत्र में टैंपो की टक्कर से मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनोें फर्रुखाबाद में भांजी के घर में आयोजित अखंड रामायण में शामिल होकर लौट रहे थे।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के समथरी गांव निवासी शिवकरन (45) पुत्र शिशुपाल सिंह की भांजी की ससुराल फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में है। वहां 15 जुलाई को अखंड रामायण पाठ और भोज का आयोजन किया गया था।

Trending Videos
हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर के बल गिरकर हुए गंभीर घायल
इसमें शामिल होने के लिए शिवकरन पकरिया गया था। पकरिया में पहले से मौजूद शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ दक्षिणी के दौउदापुर निवासी भांजे रवि (25) पुत्र धनपाल के साथ वह गुरुवार दोपहर बाइक से समथरी लौट रहा था।
बिल्हौर-कटरा मार्ग पर पाली थाना क्षेत्र के रुपापुर मोड़ से कुछ पहले टैंपो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिवकरन और रवि सिर के बल सड़क पर जा गिरे। पीछे दूसरी बाइक पर आ रहे शिवकरन के परिवार के ही सुशील ने दोनों को पड़ा देखा तो एंबुलेंस को बुलाया और दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
यहां 20 मिनट के अंदर ही शिवकरन और रवि ने दम तोड़ दिया। सुशील ने सूचना अन्य परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवकरन के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो छोटे भाई हैं। रवि अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।