{"_id":"5d64088a8ebc3e01665e2a53","slug":"two-people-died-in-accident-at-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा-टांडा हाईवे पर लोडर की टक्कर से दो दोस्तों ने गंवाईं जान, ग्रामीणों ने एक घंटे हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा-टांडा हाईवे पर लोडर की टक्कर से दो दोस्तों ने गंवाईं जान, ग्रामीणों ने एक घंटे हाईवे किया जाम
Mon, 26 Aug 2019 10:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में बगैर हेलमेट ड्राइविंग करने की कीमत दो दोस्तों को जान गवां कर चुकानी पड़ी। बांदा-टांडा हाईवे पर सिंधाव गांव की पुलिया के पास सोमवार शाम पिकअप (लोडर) की टक्कर से बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। दोनों पड़ोसी भी थे। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
करीब एक घंटे बाद पुलिस समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है। बहुआ के जवाहर नगर कंजरन डेरा निवासी आशिक अली का बेटा साहिल (16) इंटर का छात्र था। शाम करीब चार बजे वह पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त बकरीदी का बेटा सफीक उर्फ अधारी (18) के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के सिधांव जा रहा था।

सफीक बाइक मैकेनिक था। सिधांव गांव की पुलिया के पास फतेहपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने साहिल की मौके पर मौत हो गई। सफीक उर्फ अधारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न होने से दोनों को सिर में भी चोट लगी।
पुलिस ने घायल को पीएचसी बहुआ पहुंचाया। सदर अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को कानपुर ले जा रहे थे लेकिन महराजपुर के पास उसकी भी मौत हो गई। दोनों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। उधर, करीब घंटे जाम के चलते वाहन जहां-तहां खड़े रहे।
थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर लोडर और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाइक वाले हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट मानी जा रही है।