फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two people arrested with fake notes of 2 lakhs in kanpur

कानपुर: डेढ़ लाख में बेचते थे तीन लाख के जाली नोट, नकली नोट बनाने का तरीका जान पुलिस भी हैरान

Wed, 26 May 2021 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 May 2021 02:43 PM IST
सार

दो लाख के नकली नोटों समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कानपुर समेत आसपास के शहरों में भी नकली नोटों का गोरखधंधा फैला रखा था।

विज्ञापन
two people arrested with fake notes of 2 lakhs in kanpur
नकली नोटों समेत दो शातिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता पुलिस और स्वाट टीम ने पांच सौ के नोटों की फोटो कॉपी कर मार्केट में चलाने वाले गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो लाख रुपये की कीमत के पांच-पांच सौ के ऐसे नोट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


आरोपी बिहार और प्रयागराज से कानपुर आकर ये नोट खपाते थे। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि नौबस्ता बाईपास से बिहार के गोपालगंज जिले के सलेमपुर मोहम्मदपुर निवासी रामकुमार और प्रयागराज के साहदलपुर मऊ निवासी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


दोनों कई वर्षों से यह अवैध कारोबार कर रहे थे। नौबस्ता थाने में दोनों के खिलाफ अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। दोनों पर धोखाधड़ी और नकली नोट छापने और उनको खपाने की गंभीर धाराएं लगाई हैं। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि स्वाट टीम व नौबस्ता पुलिस ने नकली नोट के गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ लाख में बेचते थे तीन लाख के जाली नोट 
स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि आरोपी खुद नोट छापते थे। कलर प्रिंटर से नोट को स्कैन कर उसका प्रिंट निकालते थे। आरोपी शहर-शहर जाकर जाली नोट खपाते थे। तीन लाख के नोट एक से डेढ़ लाख रुपये में देते थे। नोट ढाबा संचालकों, छोटो-मोटे कारोबारियों को खपाने के लिए बेचे जाते थे। विश्वास दिलाने के लिए नकली के बजाय असली नोट बाजार में चलाकर दिखाते थे और सौदा पक्का कर लेते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed