{"_id":"57decb0a4f1c1b223aa824f9","slug":"two-more-teen-deaths-from-dengue-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू बुखार से मौतों का सिलसिला जारी, दो और किशोर चढ़े भेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू बुखार से मौतों का सिलसिला जारी, दो और किशोर चढ़े भेंट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर में डेंगू और बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। डेंगू से रायपुरवा और बिधनू क्षेत्र में दो किशोरों की मौत हो गई। बर्रा के एक निजी अस्पताल में बिधनू का एक और किशोर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। शहर में डेंगू से मरने वालों की संख्या अब नौ हो गई है।
अनवरगंज के बांसमंडी स्थित एल्गिन मिल के बाहर रहने वाले सुनील अगही का बेटा रितिक (10) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। घर के पास स्थित एक डॉक्टर रितिक का इलाज कर रहे थे।
शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन रितिक को लेकर उर्सला पहुंचे। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनील के मुताबिक डॉक्टर ने रितिक को डेंगू होने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
उधर, बिधनू के भारु गांव निवासी किसान योगेश सिंह का बेटा रोहन (11) भी बुखार से पीड़ित था। प्राइवेट डॉक्टर के इलाज से फायदा नहीं होने पर बृहस्पतिवार को परिजन उसे लेकर रीजेंसी हॉस्पिटल पहुंचे। योगेश के मुताबिक रोहन को डेंगू होने की पुष्टि के बाद डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया।
शनिवार रात उसकी मौत हो गई। वहीं, बिधनू के खेरसा गांव निवासी किसान पत्तर यादव का बेटा मन्ना (16) भी डेंगू से पीड़ित है। बर्रा में एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह दो दिन से आईसीयू में भर्ती है।