{"_id":"78cd519b3376688f8938fcf68810f7ea","slug":"two-more-died-from-dengue-sting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के डंक से दो और की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के डंक से दो और की जान गई
अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर के बौहार गांव की डेंगू की संदिग्ध मरीज चंदा (60) पत्नी शालिग्राम की शुक्रवार तड़के उर्सला आईसीयू में मौत हो गई। घाटमपुर के ही बसौरा (रेउना) के शिवआधार शंखवार (45) ने शुक्रवार सुबह हैलट ले आते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शिवआधार में भी डेंगू के लक्षण थे।
दो मौतों के साथ ही डेंगू के अब तक नौ संदिग्ध मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें आठ बौहार के थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू से सिर्फ एक मौत ही मान रहा है।
चंदा कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। उनका फतेहपुर के एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें गुरुवार की रात नौबस्ता के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। हालत नहीं सुधरी तो परिजन उन्हें लेकर उर्सला पहुंचे। वहां आईसीयू में शुक्रवार तड़के चंदा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार बसौरा गांव के शिवआधार भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने शुक्रवार को उन्हें घाटमपुर सीएचसी में दिखाया था। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।