{"_id":"5bf820f9bdec2241822ee0ce","slug":"two-minor-boys-accused-of-rape-with-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में लकड़ी बीनने गई थी किशोरी, 2 नाबालिग लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में लकड़ी बीनने गई थी किशोरी, 2 नाबालिग लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के औरैया जिले में बेला क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका से दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को फतेहगढ़ के बाल संरक्षण गृह भेज दिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 16 वर्षीय बालिका ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह गांव के पास प्राथमिक स्कूल के पास गुरुवार को बाग में लकड़ी बीनने गई थी। तभी वहां पर गांव के ही दो नाबालिगों ने उससे दुष्कर्म किया।
घर न पहुंचने पर बालिका के परिजन उसे तलाशते हुए बाग पहुंचे जहां बालिका गंभीर अवस्था में मिली। थाना पुलिस ने बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया।