फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two metro rail corridor in city

शहर में मेट्रो रेल के दो कॉरिडोर

Wed, 07 Oct 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 07 Oct 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two metro rail corridor in city
शहर में मेट्रो रेल के लिए दो कॉरिडोर होंगे। पहला कॉरिडोर आईआईटी से नौबस्ता तक 23 किलोमीटर तथा दूसरा कृषि विश्वविद्यालय से बारा तक नौ किलोमीटर का होगा।
विज्ञापन


कानपुर में मेट्रो रेल चलाने पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनकर तैयार हो गई है। इसे फाइनल प्रजेंटेशन के लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन के पास भेज दिया गया है। डीपीआर राइट्स संस्था ने बनाई है।
विज्ञापन


लखनऊ के बाद प्रदेश के चार शहरों कानपुर नगर, मेरठ, आगरा व वाराणसी में मेट्रो रेल चलाने की योजना तैयार की गई है। महानगर का डीपीआर बनाने की आखिरी तारीख पहले 31 अगस्त रखी गई थी, लेकिन वह अब जाकर तैयार हो पाई है। परियोजना के सलाहकार मधुकर जेटली ने बताया कि तीन अन्य शहरों के लिए डीपीआर बनाने का काम प्रगति पर है। इसे नवंबर तक संस्था से देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआर के आधार पर बजट का प्रावधान होने के बाद मेट्रो परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। पिछले दिनों कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने अधिकारियों को डीपीआर पर अंतिम रिपोर्ट देने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed