{"_id":"6ad26b05f648d5cd29099836","slug":"two-members-of-a-gang-that-robbed-and-threwteacher-out-of-an-auto-rickshaw-have-been-arrested-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ऑटो में शिक्षक को लूट कर फेंकने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ऑटो में शिक्षक को लूट कर फेंकने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार
Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हनुमंत विहार में शिक्षक को चलती ऑटो में लूट कर फेंकने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेन पश्चिम पारा के मिनी एलआईजी अर्रा सागरपुरी निवासी हर्ष साहू और नौबस्ता रेस कोर्स मैदान के पास रहने वाले निखिल यादव के रूप में हुई। दोनों को एफसीआई गोदाम समाधि पुलिया के पास से पकड़ा गया।शिक्षक का लूटा गया मोबाइल, कुछ नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस अभी ऑटो व दो अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। कानपुर देहात के अकबरपुर के गोपाल विहार निवासी हरविंद कुमार गोंडा जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बीते नौ अक्तूबर को घर लौट रहे थे। नौबस्ता चौराहे से भौंती बाईपास जाने के लिए ई-ऑटो में बैठे थे। एलिवेटेड ट्रैक पर पहुंचते ही उन्हें पीटकर लूटने के बाद ऑटो से फेंक दिया गया था। बदमाशों ने उनके मोबाइल से 43,600 रुपये भी ट्रांसफर किए थे। डीसीपी साउथ ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन