फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two including truck driver died in accidents

हादसों में ट्रक चालक समेत दो की मौत

Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two including truck driver died in accidents
कानपुर देहात। अकबरपुर में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतक ट्रक चालक मध्यप्रदेश शिवपुरी का रहने वाला है जबकि दूसरा अकबरपुर का है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के नबीपुर में गुप्ता होटल के सामने बुधवार सुबह एक ट्रक डंपर से टकरा गया। हादसे में पोलावर शिवपुरी मध्य प्रदेश निवासी ट्रक चालक कपिल (35) गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में हाईवे पर तिवारीपुर गांव के पास मंगलवार रात हुई। अनियंत्रित वैन पटलने से वैन सवार मिथलेशपुर अकबरपुर के विनय राजपूत उर्फ भूरा की (28) की मौत हो गई। जबकि इसके गांव का ही निवासी नरेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में लिए गए हैं।

दुर्घटना में अज्ञात वृद्ध की मौत
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली तिंगाई के पास मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 65 साल है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed