{"_id":"5ce42a8bbdec22077f3ade79","slug":"two-headmaster-suspended-because-of-bad-quality-in-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडडे मील में अनियमितता पर दो हेड मास्टर निलंबित, छात्र संख्या और खेल सामग्री भी कम मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडडे मील में अनियमितता पर दो हेड मास्टर निलंबित, छात्र संख्या और खेल सामग्री भी कम मिली
Tue, 21 May 2019 10:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
मिडडे मील (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के ब्लॉक अछल्दा की ग्राम पुर्वा पट्टी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो हेड मास्टरों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। मिडडे मील और खेल सामग्री में अनियमितता और छात्र संख्या कम होने पर दोनों हेड मास्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने पुर्वा पट्टी के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में मात्र आठ और उच्च प्राथमिक विद्यालय में नौ छात्र उपस्थित मिले थे।
प्राथमिक विद्यालय के मिडडे मील रजिस्टर में 39 बच्चे दर्ज दिखाए गए थे जबकि मौके पर मात्र आठ बच्चे ही मिले थे। दोनों विद्यालयों में खेल सामग्री भी निर्धारित मानक के अनुसार नहीं मिली। इस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
बीएसए ने मंगलवार को पुर्वा पट्टी के प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर कृष्णचंद्र तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर विमलेश कुमार को निलंबित कर दिया। बीएसए का कहना है कि इन विद्यालयों में अधिक बच्चे मिडडे मील में दर्ज करने की शिकायत मिली थी। इसी तरह खेल सामग्री में भी अनियमितता का मामला मिला था।