{"_id":"5be0115cbdec22695d360695","slug":"two-girls-died-due-to-mud-ditch-in-orai","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः उरई में मिट्टी का टीला धंसने से 3 बच्चियां दबीं, 2 की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः उरई में मिट्टी का टीला धंसने से 3 बच्चियां दबीं, 2 की दम घुटने से मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
टीले की खुदाई करती जेसीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उरई जिले में सोमवार को मिट्टी का टीला धंसने से तीन बच्चियां उसमें दब गईं। ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक 2 बच्चियों की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
उरई के थाना रामपुरा के अंतर्गत ग्राम जाजेपुरा में मिट्टी खोदते वक्त टीला अचानक धंस गया। इस दौरान नगमा, अश्काना और फैजिया मिट्टी में दब गईं। शोर शराबा सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इन सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस और जिला प्रशासन की मदद से जेसीबी मंगवाकर मिट्टी हटाई गई। इस हादसे में नगमा (10) पुत्री नादिर खान और अश्काना (8) पुत्री यूनिस खान की दम घुटने से मौत हो गई। घायल बच्ची फैजिया (12) पुत्री ईदुल हसन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन