फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two girls clashed over a lover in Kanpur, Fighting and sabotage took place on both sides

प्रेमी को लेकर गैंगवार: दो युवतियां लाईं गैंग, जमकर हुई मारपीट और तोड़फोड़, दोनों पक्षों पर एफआईआर

Fri, 16 Sep 2022 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

बर्रा के पटेल चौक पर बुधवार रात प्रेमी को लेकर दो युवतियां भिड़ गईं और दोनों ने दर्जनों युवकों को बुला लिया। इसके बाद घटनास्थल पर कारों और बाइकों से आए 20 से 25 लोगों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों तरफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
two girls clashed over a lover in Kanpur, Fighting and sabotage took place on both sides
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में प्रेमी को पाने के लिए बुधवार को दो युवतियों में विवाद हो गया। दोनों अपने पक्षों से दर्जनों युवकों को बुला लाईं। बर्रा के पटेल चौक पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान पथराव भी हुआ। आरोप है कि इस दौरान पिस्टल से फायर भी किया गया जो मिस हो गया। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

बर्रा थाना क्षेत्र की दो युवतियों का जूही कलां के एक  युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर दोनों प्रेमिकाएं एक दूसरे से खुन्नस रखती हैं। बुधवार देर रात दोनों प्रेमिकाएं व्हाट्सएप पर प्रेमी को लेकर एक दूसरे को धमकाने लगीं। देर रात बर्रा पटेल चौक के पास दोनों ओर से 20-25 युवक दो कारों और बाइकों से पहुंच गए।
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान तीन कारों में तोड़फोड़ भी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग निकले। जूही कलां निवासी सार्थक यादव ने एक युवती व 17 युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं युवती ने सार्थक और उसके चार साथियों पर बर्थडे पार्टी के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगा तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्रा इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पेट्रोल पंप लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जूही कलां निवासी युवक ने युवती और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं युवती ने युवक पर बर्थडे पार्टी के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर साथियों संग दुष्कर्म करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए दी है। पूरी घटना की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बर्रा थाना क्षेत्र की दो युवतियां प्रेमी को लेकर एक दूसरे को धमकाने लगीं। मामला इतना बढ़ा कि देर रात पटेल चौक के पास दोनों करीब 20-25 युवकों के साथ स्कार्पियो, क्रेटा कार और पांच-छह बाइकों से पहुंच गईं। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और चौराहे के पास जूही कलां निवासी सार्थक यादव और घंटाघर निवासी विपिन दीक्षित की क्रेटा कार में तोड़फोड़ तक कर दी। एक युवक पर पिस्टल से फायर करने का प्रयास भी किया, लेकिन वह मिस हो गया। इस पर युवक ने उसके सिर पर पिस्टल से वारकर घायल कर दिया। इससे लोग दहशत में आ गए।

चौकी प्रभारी गीता सिंह ने बताया कि दो युवतियों के बीच उनके प्रेमी को लेकर मैसेज के जरिए विवाद हुआ और सभी चौराहे पर आ गए थे। मारपीट के दौरान दो कारों में तोड़फोड़ की गई। पेट्रोल पंप पर मिले सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान घाटमपुर के युवकों की हुई है। टीम दबिश देने गई हैं।

वहीं, मामले में क्षतिग्रस्त कार के मालिक डेयरी संचालक डब्ल्यू-टू ब्लाक जूही कलां निवासी सार्थक सिंह यादव ने बताया कि वह मां की दवा लेने कार से गया था। चौराहे के पास दो दोस्तों से बातचीत करने लगे। तभी एक स्कार्पियो, पांच बाइक से युवती समेत 16-17 लोगों ने मारपीट कर उन पर फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed