फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two farmers of bundelkhand committed suicide

कर्ज से त्रस्त बुंदेलखंड के दो और किसानों ने जान दी

Mon, 03 Jul 2017 09:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
two farmers of bundelkhand committed suicide
डेमो पिक
बुंदेलखंड में दो और कर्जदार किसानों ने जान दे दी। महोबा के खरेला में किसान चरनदास खंगार ने फांसी लगाई तो हमीरपुर जिले के राठ में रामगोपाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पर बैंक व साहूकारों का कर्ज था।
विज्ञापन


महोबा चरखारी ब्लॉक के गढ़ारी गांव निवासी चरनदास खंगार (40) पुत्र अतबल खंगार के नाम छह बीघा जमीन है। वह खेती के सहारे परिवार चलाता था। खेती के लिए उसने वर्ष 2015 में इलाहाबाद बैंक की खरेला शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये कर्ज लिया था। इसके अलावा बेटे की शादी में रिश्तेदार व एक साहूकार से 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। रविवार को वह रिश्तेदारी में गया। वहां पैसे का तगादा होने पर परेशान हो उठा और घर लौटकर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


दूसरी ओर राठ कोतवाली के पहाड़ीवीर गांव जहर खाने वाला रामगोपाल (50) डेढ़ बीघा जमीन का मालिक था। उसके भाई मान सिंह ने बताया कि रामगोपाल का विवाह नहीं हुआ था। उसने खेती के लिए गांव के कुछ लोगों से कर्ज लिया था। बाद में खेत भी गिरवी रख दिया। कर्ज नहीं चुका पाने पर उसने रविवार रात जानवरों के बाड़े में जाकर जहर खा लिया। हालत गंभीर देख परिजन उसे इलाज के लिए झांसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसडीएम रामभवन तिवारी ने बताया कि किसान की मौत की जानकारी मिली है। जांच के लिए राजस्व कर्मियों को गांव भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed