फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two doctors of Ursula were brutally beaten up, admitted in ICU, they were attacked for not discharging patient

Kanpur: उर्सला के दो डॉक्टरों को बेरहमी से पीटा…आईसीयू में भर्ती, मरीज की छुट्टी न करने पर किया था हमला

Wed, 07 Aug 2024 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Aug 2024 10:35 AM IST
सार

Kanpur News: उर्सला अस्पताल में मरीज की छुट्टी न करने पर दो डॉक्टरों को बेरहमी से पीटा गया, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मरीज के बेटे ने साथियों को बुलाकर हमला किया था। पुलिस ने हत्या का प्रयास और सेवन सीएलए में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two doctors of Ursula were brutally beaten up, admitted in ICU, they were attacked for not discharging patient
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मरीज की छुट्टी न करने पर उसके बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक जूनियर डॉक्टर पर हमला कर दिया। जान बचाकर भागे जूनियर डॉक्टर को हॉस्टल में घुसकर घसीटते हुए ब्लड बैंक तक लाए और बुरी तरह पीटा। बीचबचाव करने आए एक सीनियर डॉक्टर को भी पीटा और उनके सिर पर डस्टबीन मार दी। दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर हत्या का प्रयास, बलवा, सेवन सीएलए समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन

उर्सला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार को मोहम्मद कमल नाम का एनीमिया का मरीज डॉ. गौतम जैन के अंडर में भर्ती किया गया। शिफ्ट बदलने पर रात में डॉ. राहुल गायकवाड़ आए और वार्ड में राउंड लेने लगे। तभी मोहम्मद कमल का बेटा जबरदस्ती मरीज की छुट्टी करने की बात कहने लगा। इस पर डॉ. राहुल ने सीनियर डॉक्टर से बात करने के बाद ही छुट्टी की बात कही। डॉ. राहुल का आरोप है कि इसी बीच मरीज के बेटे ने किसी अंकित पांडेय और अन्य साथियों को अस्पताल बुलाया।
विज्ञापन

वे लोग अस्पताल आते ही गालीगलौज करने लगे और डॉ. राहुल का कॉलर पकड़ लिया। इस पर डॉ. राहुल धक्का देकर हॉस्टल की तरफ भागे तो अंकित अपने 10-12 साथियों के साथ हॉस्टल में घुस गया और मारपीट करने लगा। इसके बाद उन्हें पकड़कर ब्लड बैंक तक घसीटते हुए लाए। आरोप है कि जेब में रखे रुपये भी लूट लिए। उसी दौरान बचाव के लिए सीनियर डॉ. प्रदीप मौर्या पहुंचे तो युवकों ने उन्हें भी पीटा। सिर पर डस्टबीन मारने से वे बेहोश हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चौकी पर पुलिस को भनक नहीं लगी
डॉक्टरों से मारपीट होती रही, लेकिन परिसर में बनी उर्सला चौकी की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। किसी की सूचना पर डॉयल 112 की गाड़ी अस्पताल पहुंची भी लेकिन सिर्फ एक युवक को हिरासत में ले सकी। डीसीपी पूर्वी एसके सिंह का कहना है कि मामले में डॉ. राहुल गौतम गायकवाड़ की तहरीर पर अंकित पांडेय व 7-8 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अंकित पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में एसीपी कलक्टगंज की अगुवाई में बादशाहीनाका, मूलगंज, कोतवाली और कलक्टरगंज थानेदार की टीम लगी है।

डॉक्टर ने हॉस्टल के अंदर खुद को बताया असुरक्षित
घायल डॉ. राहुल और अन्य डॉक्टर डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में वे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने उन्हें भरोसा दिया कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सभी लोग उनके साथ हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
उर्सला अस्पताल में डॉक्टरों को दौड़ाकर पीटे जाने की पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। डॉक्टरों ने तहरीर के साथ ही फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराए हैं। इसके आधार पर पुलिस अंकित के साथियों की पहचान कराने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed