{"_id":"62547e4d8f96475d79692256","slug":"two-doctors-did-not-come-to-the-hospital-after-joining-akbarpur-news-knp690674926","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइनिंग के बाद अस्पताल नहीं आ रहे दो डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइनिंग के बाद अस्पताल नहीं आ रहे दो डॉक्टर
विज्ञापन
शिवली सीएचसी की मुख्य इमारत। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। कस्बे के सीएचसी में दो विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल में ज्वाइनिंग के बाद से नहीं आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मरीजों को इलाज के लिए अकबरपुर जिला अस्पताल या फिर कानपुर जाना पड़ता है।
कस्बा के कल्याणपुर रोड पर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में माधवी वर्मा की तैनाती की गई थी। 27 नवंबर 2021 को अस्पताल में ज्वाइन करने के बाद से नहीं आ रही हैं। इसी तरह बालरोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अक्षय शुक्ला ने तीन मार्च को ज्वाइन किया था। इसके बाद वह भी कभी अस्पताल नहीं आए। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अस्पताल न आने पर मरीजों को 35 से 40 किलोमीटर दूर कानपुर या जिला अस्पताल अकबरपुर जाना पड़ रहा है।
डॉक्टरों के न आने की कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। गैर हाजिर रहने वाले डॉक्टरों पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
- रमेश कुमार, एसडीएम मैथा
दोनों डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। - एके सिंह, सीएमओ